Pages

भावी राजनीति की दहलीज पर बिहार की दस्तक

This article is original one and covered under google product licence

यह सिर्फ आतंकी हमला नहीं
मोदी की रैली में सीरीयल बम ब्लास्ट सिर्फ आतंकी हमला नहीं बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।  यह एक उबाउ, थकाउ और बचाउ वाक्य है। विचारों को ढ़ाल देती डिफेंसिव शब्दों के मकड़जाल और ओवर संसदीय भाषा को बार-बार पढ़कर और सुनकर मैं तो थक चुका हूँ।

खरी-खरी कहूँ तो मेरे तहकीकात के अनुसार मोदी की रैली में सीरीयल बम ब्लास्ट सिर्फ आतंकी हमला नहीं बल्कि एक सांप्रदायिक हमला है। साजिश है, क्योंकि वहाँ एक धर्म विशेष के लोगों का ही हूजूम था।

मोदी की पटना रैली में मुस्लिम बड़ी संख्या में
क्या मोदी की पटना रैली में मुस्लिम बड़ी संख्या में आये थे? मुझे नहीं पता। पर यदि, हाँ तो उनकी तारीफ होनी ही चाहिए। और अगर नहीं तो यकीन मानिये ये हिंदूत्व राष्ट्रवादियों का जनसमुद्र ही था जिसने अपना धैर्य नहीं खोया। न तो भगदड़ मची और न ही हिंसा। अगर यकीन न हो तो तस्वीरें गवाह है कि इन हालात में तस्वीर का रूख क्या हो सकता है।

भीड़ पर विवाद 
गाँधी मैदान में आयी भीड़ की संख्या पर विवाद तो स्वाभाविक है। यह तो हर पार्टी की रैली के बाद देखने-सुनने-पढ़ने को मिलता है। यह चरित्र है, यह अपने-अपने विचार है, और पक्ष या विपक्ष में होने का नजरिया है। यहाँ किसी मल्टीप्लेक्स में बिके टिकट की गिनती कर संख्या का दावा नहीं किया जा सकता। यह रैली या किसी भी भीड़ की प्रकृति होती है। लोग आते रहते हैं, निकलते रहते हैं। लेकिन मोटे तौर पर गांधी मैदान के केंद्र से 2 कि.मी. रेडियस में रैली के दिन (9 बजे से 3 बजे तक) लगभग 10 लाख लोगों की चहलकदमी थी।

अनर्गल बिषयों पर प्राईम टाईम
सोशल मीडिया में आतंकी हमले पर विश्लेषणों और प्रतिक्रिया का दौर जारी है। परंतु पहले दो दिन के बाद राजनीतिज्ञों और मुख्यधारा मीडिया ने मोर्चा संभाल लिया है और मूल मुद्दे से ध्यान भटकाया जा चुका है। कभी चिंतन शिविर तो कभी तीसरे मोर्चे की कुलबुलाहट। और फिर मोदीमय होती सारे दलों का विमर्श। फिर भी मेरे जुझारू सहयोगी मित्र  ने बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों के सवालों से बचते-बचते नीतिश कुमार से कुछ शब्द ले ही लिए। नीतिश ने जबाब में कह ही दिया कि (सूत्र-ईटीवी,बिहार) सरकार को सुरक्षा से क्या... यह पुलिस का मामला है वह समझेगी। और अगले सवाल पर आगे 2नवंबर को मोदी के दुबारा बिहार पदार्रपन की प्रतिक्रिया यूँ - "कोई आता जाता रहता है तो उससे मुझे क्या"!

एक दिलचस्प पहलू यह भी
राज्य के सिरमौर आप, राज्य के गृह-मंत्रालय की बागडोर आपके हाथों में फिर सुरक्षा के लिए सिर्फ डीजीपी और राज्य पुलिस जिम्मेदार!!! बिहार सरकार के राजनैतिक-प्रशासनिक पाखंड का यह खेल आने वाले दिनों में अत्यंत आश्चर्यजनक और दिलचस्प होगा। आश्चर्यजनक तब यदि डीजीपी साहब का प्रस्थान होता है। और दिलचस्प तब यदि वह अपने पद पर बने रहेंगे।

बिहार पुलिस के वर्तमान डीजीपी अभयानंद बिहार में छठ पूजा हादसा, फारबिसगंज पुलिसिया दमन कांड, मुखिया हत्याकांड के बाद राजधानी में उपद्रव, नवादा, मधुबनी में दंगा सहित अनेक बड़े मामलो को झेल चुके है, जिसमें लगभग 100 लोग मारे जा चुके हैं।। ऐसे में मात्र 6 मौतें और 83 घायल, क्या प्रभावित कर पायेगी हमारे राजनैतिक आकाओं को? संशय और आश्चर्यजनक। लेकिन यहाँ मामला मात्र 6 मौत और 83 घायल का नहीं है यहा प्रशन यह की 10 लाख लोगों की जान खतरे में थी। इतने पर भी सब मौन – वाकई दिलचस्प।
फोटो- 27.10.2013, 11-26 am संयम से भाषण सुनता जनसैलाब 

मझे मेरे कई शुभ चिंतक मित्रों ने कहा कि आप इस तेवर के आलेख लिखकर व्यक्तिगत  खतरा तो मोल ले ही रहे हैं जो लाईक और शेयर कर रहे है उनके लिए भी खतरा कर रहे हैं। पहले तो इन मित्रों का शुक्रिया लेकिन अब तो व्यकित्गत किंकर्तव्यविमूढ़ता की हद हो गई। मै तो इसे मानसिक दिवालियेपन की अंतिम पायदान कहूँगा। 

हुँकार, चीत्कार या अहंकार सबकी अपनी वाणी सबके अपने विचार हो सकते हैं। परंतु इतना तो तय है कि बिहार की शांत, अमनप्रिय, निर्दोष जनता पर हुए इस हमले से बिहार ने देश की भावी राजनीति की दहलीज पर दस्तक तो दे ही दी है। साथ ही यह आतंकी हमला कई राजनैतिक हस्तियों की कब्र की अंतिम कील साबित हो सकता है। इंतजार हम सबको है... पता नहीं भविष्य के गर्भ में क्या है।

Coming with next story...
हमले के बाद गिरफ्तार एक आतंकी ने पूछताछ में कूबूल किया कि वह एक स्थानीय जदयू नेता का भतीजा है। कुछ तेज तर्रार पत्रकार मित्रों ने इस खबर के सामने आते है खोजबीन शुरू कि और पाया की 29 अक्टूबर को वह राजगीर में जदयू के चिंतन शिविर में दिखा जहाँ धर्मनिरपेक्षता के सबसे बड़े कद के नेता नीतिश भी मौजूद थे। तस्वीरें भी सामने आयी। पटना के फ्रेजर रोड में इस चाचाजी का होटल है और हमले की सारी तैयारी और एक्सप्लोसिव तक यहीं इक्ट्ठा किये गये- यह खबरें NIA के की तहकीकात के बाद, आधिकारिक रूप से पुष्टि होने के बाद मीडिया में आई है। यह पुष्टि NIA की टीम ने की है किस धर्मनिरपेक्ष ताकत ने नही।.....
Amit Sinha is a bilingual journalist. He can be contacted at facebok.amit

आतंकी साजिश के राजनैतिक आयाम


This article is original one and covered under google product licence

पटना के गाँधी मैदान में हुए सीरीयल बम ब्लास्ट को अब भी अगर कोई सिर्फ आतंकी साजिश माने, तो उनकी नीतिश अंधभक्ति को मीडिया द्धारा जुटाये गए साक्ष्य कभी जगा नही पायेंगे। अभी-अभी कुछ चौंकाने वाले इनपुट से पता चला की रैली को विफल करने के लिए बिहार सरकार ने हर वह तिकड़म की जिससे रैली रोकी जा सके और मोदी भाषण न दे सकें।


मोदी के जेड प्लस सिक्योरिटी कवर को रौदती बिहार सरकार
मालूम हो कि नरेंद्र मोदी को भारत की सर्वोच्च सुरक्षा प्रोटोकाल- अति विशिष्ट सुरक्षा जेड प्लस दी गई है। इसमें एनएसजी की विशेष प्रशिक्षत टीम मोदी के इर्द-गिर्द होती है। इस सिक्योरिटी प्रोटोकाल को प्राप्त करने वाला व्यकि्त जहाँ जाता है उस स्थल पर 72 घंटे पहले से जीरो टोलरेंस जैसी स्थिति होती है।
सबसे अहम बुलेट प्रुफ गाड़ी देने में टालमटोल किया गया। इसे अनुपलब्ध बताया गया। जबकि 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति महोदय ने इसी का उपयोग किया था। वैसे सप्ताहांत तक उहापोह की स्थिति में अंतिम विकल्प के तौर पर गुजरात पुलिस ने एक बुलेट प्रुफ कार दिल्ली से मंगायी रखी थी।
इसके बाद रैली को स्थगित करन के लिए बिहार पुलिस ने जैमर उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाया। तब गुजरात पुलिस के उच्चाधिकारियों से जबर्दस्त बक-झक हुई। केंद्रीय गृह मंत्रालय तक मामले की तूल को जाता देख अत्यंत दबाब में आयी बिहार सरकार ने 26 की देर रात या कहें 27 के अहले सुबह इसपर राजी हुई। 
सुरक्षा एक्सपर्ट जी.एस.राव, की मानें तो यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। वह भी तब जब 26 तक आपका सुरक्षा तंत्र यह सब राष्ट्रपति के लिए मुहैया करा पाया परंतु अगले ही दिन सब कुछ अनुपलब्ध! 
ABP न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जी से प्राप्त इस खबर का मैने अपने स्तर पर जाँच किया तो सबकुछ शब्दशः सत्य साबित हुआ। 
अभी मैं यह लिख ही रहा हूँ कि बार-बार मेरे को ट्वीट मिल रही है कि यह नीतिश की फ्रस्ट्रेशन है। यकीं मानिए कल देर शाम तक मैं इन सबको बदइंतजामी मानता रहा, और विस्फोटों को आतंकी हमला। परंतु वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जी के सटीक और तार्किक इनपुट ने मुझे साक्ष्य जुटाने पर मजबूर किया। अब यह बात दावे के साथ कह सकता हूँ की बम धमाके में भले नीतिश का हाथ न हो परंतु उन्होने प्रशासनिक स्तर पर जो साजिश की है वह पूरे बिहार पर न मिटनेवाला कलंक है।  

अब हद देखिए-
बम धमाकों के बाद चारो तरफ अफरा-तफरी मची थी और लगभग एक हजार की भीड़ गांधी मैदान के बाहर पुलिस कंट्रोल रूम को घेर कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगी। हद तो तब हो गई जब बैकफुट पर आये बिहार पुलिस के आईजी खोपड़े साहब ने मेरे वरिष्ठ सहयोगी और गुरू आलोक कुमार से आग्रह किया की आप भीड़ को समझायें। आलोक जी ने उनसे कहा कि आप यूँ नहीं लाउडस्पीकर से बात करें तभी इतने लोगों को एड्रेस किया जा सकता है। पूरा महकमा पुलिस कंट्रोल रूम में पीएसी या भोंप ढूँढता रह गया पर रहे तब तो मिले। 
धीरे-धीरे  हालात बिगड़ते गये और भीड़ आक्रमक हुई। हल्का पथराव हुआ और पुलिस कंट्रोल रूम का मुख्य गेट बंद कर लिया गया। अभी गाँधी मैदान के चारों ओर लाखों लोग थे, चीख-पुकार मचा था, घायल विक्षिप्त पड़े थे और हमारा पुलिस कंट्रोल रूम खुद ही अपनी सुरक्षा मे कैद हो कर रह गया।
लगभग 50 मिनट के बाद एक दृश्य ने मुझे चौंकाया। पुलिस वर्दी में एक जवान बिलकुल नया पीएसी(भोंपू) लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा। यह दृश्य जितना दिलचस्प था उतना ही आश्चर्यजनक भी। कितनी बेबसी, कितनी लाचारी और इस स्तर की प्रशासन की तैयारी... मैं सन्न रह गया पर एक तस्वीर जरूर ले ली ताकि आपको भी यकीन हो जाये।

मोदी ने दिया धैर्य का परिचय
गाँधी मैदान की हर गतिविधि मोदी अपने मंच से साफ देख रहे थे। राजनाथ के भाषण के दौरान दो धमाके हुए। 15 फुट उंचे मंच से मोदी को सबकुछ साफ दिख रहा था- धुआँ, लपटें और भगदड़। इनसबके बावजूद उन्होने और पूरे संगठन की ओर से ऐसा कोई शब्द नहीं दुहराया गया जिससे भगदड. मचे। मोदी ने अपने भाषण के अंत में सबसे शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। उन्होने कहा कि आप सभी रैली स्थल से आराम से निकलें और सुरक्षित घर पहुँचे- घबराने की कोई बात नहीं है।

नीतिश की प्रेस वार्ता
आनन-फानन में नीतिश ने शाम में प्रेस वार्ता की। पर उन्होने नरेंद्र मोदी की शांति कि अपील(नोट्स) का संज्ञान तक नहीं लिया। भई, जब आपका प्रशासन भोंपू तक इंतजाम नहीं कर सका तो देश के सर्वाधिक कद के नेता की अपील का ही असर था कि भीड़ शांतिपूर्वक लौट गयी।

नीतिश जी, हद कर दी आपने

आज 28 अक्टूबर, अभी दिन के बारह बजे तक नीतिश जी ने नरेंद्र मोदी को फोन तक नहीं किया। औपचारिक शिष्टाचार तक को भूल रहे हैं नीतिश कुमार। राजनीतिक मर्यादा को रौंदते नीतिश शायद अपने राजनैतिक हश्र के अंतिम पायदान पर खड़े हैं। कहीं इस तरह के आचरण उनके राजनीतिक करियर का अंत न कर दे।
Amit Sinha is a bilingual journalist. You can join him on facebook.amit.

Serial blast rocks Gandhi Maidan ahead of NaMo speech

This story is still virgin  with copyright protected with Google.

बिहार की राजधानी पटना में आज नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली से पहले सिलसिलेवार छह धमाके हुए जिसमें पाँच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। गांधी मैदान में धमाके मोदी की रैली से कुछ देर पहले हुए। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच एक घंटे के अंदर 6 बम विस्फोटों से पूरा गाँधी मैदान थर्रा उठा। गाँधी मैदान में आज नरेंद्र मोदी की रैली में अभूतपूर्व भीड़ इकठ्ठा थी।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विमल कारक ने के अनुसार कि धमाकों में पांच लोगों की मौते हुई हैं। सरकार के हवाले से भी इन मौतों की पुष्टि हुई है। कुल 70 लोगों को पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 83 हो गई थी। हालांकि लगभग दो दर्जन लोगों को मामूली चोटें थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया।

बेहतर प्लानिंग कर किया विस्फोट
मोदी के पटना लैंड करने के पहले ही 10 बजे सुबह पहला धमाका पटना जंक्शन पर हुआ। मगर पटना प्रशासन इस संकेत को न समझ सका। 11 बजे तक प्रशासन के उच्चाधिकारी पटना एसएसपी, एसपी, रेल एसपी समेत आधे दर्जन डीएसपी वहीं दिखे। लगातार एक घंटे में मोदी के मंच के करीब ये धमाके होते रहे और पुलिस बेबस दिखी। इस दौरान 5 लोग गाँधी मैदान के अलग-अलग छोर पर विस्फोट में मरे और घायल होते रहे। सरकारी एंबुलेंस 108 की भारी कमी थी और प्राईवेट नर्सिंग होम के एंबुलेंस को बुलाया जाने लगा।

गांधी मैदान(उतरी), दृश्य -1
बस ज्योंही घड़ी की सुई 12 पर गई नरेंद्र मोदी के मंच के कुछ ही दूर पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने गाँधी मैदान के अंदर का पहला विस्फोट( दिन का दूसरा) हुआ। इस समय रैली को भाजपा के स्थानीय नेता संबोधित कर रहे थे और लगभग 5,00,000(पांच लाख) की भीड़ वहाँ थी। अभी पटना जंक्शन से पुलिस महकमा लौट ही रहा था की इस खबर ने उसकी नींद उड़ा दी। आनन-फानन में सिटी एसपी जयंतकांत ने मोर्चा संभाला, पर ज्योंही बम स्कवाड के साथ उन्होने गांधी मैदान के उतरी छोर से प्रवेश किया लगातार तीन बम मैदान के अलग-अलग छोर फूटे। इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और एसपी साहब अपने कारिंदो के साथ एक जगह रूक गये। 5-6 हजार की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और वे बड़ी मुशिकल से वहाँ से निकल पाये।

गांधी मैदान(दक्षिणी), दृश्य -2

पुरानी गांधी मुर्ति के अंदर सबसे ताकतवर विस्फोट हुआ। दो व्यकित् वहीं मारे गये। पाँच मिनट तक लोग समझ ही नहीं पा रहे थे। जैसे ही पूरा माजरा समझ में आया भगदड़ मच गयी। लोग रामगुलाम चौक(एक्जीवीशन रोड) की तरफ वाले गेट से भागने लगे। परंतु गेट संकरा होने से लोग फँस गये। एसएसपी जैसे ही वहाँ से खून से लथपथ घायल को लेकर निकलने लगे, लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला करने की भी कोशिस की।

मोदी ने दिया धैर्य का परिचय
धमाकों के बाद रैली में अफ़रा तफ़री फैली लेकिन नरेंद्र मोदी ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत भाषण दिया। भाषण के पहले आधे घंटे में मोदी ने धमाकों का ज़िक्र तक नहीं किया। सिर्फ अंत में उन्होंने कहा कि सब शांति से घर जाएँ और सुरक्षित रहें। भाषण के बाद नरेंद्र मोदी ने ट्वीच किया कि, "पटना में हुए धमाके बेहद दुखदायी और दुर्भाग्यपूर्ण हैं. मृतकों के परिवारों के साथ हमारी सहानुभूति है. मैं सबसे शांति की अपील करता हूँ।" हुंकार रैली में मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन परिवारवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और अवसरवाद हैं और बिहार में ये चारों चीज़ें उभरकर आई हैं.

क्या कहा मुख्यमंत्री ने
पुरी घटना से सवालों के घेरे में आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घायलों को पाँच लाख मुआवजे की घोषणा की है। धमाकों के दो बाद पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा, "पुलिस मामले की जाँच कर रही है. हम कोई कसर नहीं छोड़ेगें. लेकिन ऐसा लगता है कि बिहार के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ख़ासकर ऐसी तारीख़ पर तब जब पटना में एक बड़ी रैली होनी थी. ये चिंता का विषय है कि बिहार में ऐसा हुआ।

मुख्यमंत्री का कहना था, "जब पहला धमाका हुआ था तो एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया था जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके पास से कुछ सुराग मिले हैं, कुछ टेलीफोन नंबर भी मिले हैं। रैली से एक दिन पहले एक सूटकेस गांधी मैदान से मिला था लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला था।"

नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी घटना देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबको एक जुट होकर रहना चाहिए।

Amit sinha is a bilingual journalist. He can be contacted at facebook.amit.


Harshavardhan to duel Sheila in Delhi

This article originally appeared at www.ncrkhabar.com

It's official now. The BJP has announced its official candidate for Delhi Chief Minister race. He is Dr. Harsha Vardhan, an MLA from Krishna Nagar, a dense assembly constituency of East Delhi. Less known at national political plank he has a list of work credit to him. 

An otolaryngologist by profession, he pioneered the Pulse Polio immunization campaign as the health Minster of Delhi during 1993-98. The National Polio Surveillance Project (NPSP) introduced under his supervision was adopted as a model and implemented throughout India, leading to the elimination of the Wild Poliovirus Type 2 by 1999.
With the vernacular tag of Doctor Saab Dr. Harsh Vardhan is known for transparency at the work place. During his term as Health minister in Delhi government (1993-98), he was remarkably accessible. He also worked as Education minister in Delhi govt.                                                       
The second child of late Om Prakash Goel and Snehlata Devi, Dr Harsh Vardhan was born in December 1954. He has an older sister and younger brother. 

Education
Harsh Vardhan had his schooling in the Anglo-Sanskrit Victoria Jubilee Senior Secondary School in Daryaganj. Later on he opt for medical profession and did his MBBS from GSVM Medical College, Kanpur and later MS with specialisation in ENT. 
He returned to Delhi to set up a private practice as an ENT surgeon. Later he held various posts in the Delhi Medical Association. Very few of us know that it was Dr. Harsha Varhdan who dared first in India to visualise it as a polio-free nation.  He envisaged that a regular Pulse Polio campaign was necessary on a national scale. Today, Pulse Polio is a fact of life in India. Fighting tobacco is Dr Harsh Vardhan’s passion and he has attended all international conferences on tobacco control in recent years may it be Chicago, Helsinki, Washington or Singapore.

The Polical HV
Dr Harsh Vardhan, former president of BJP, Delhi Pradesh, entered the political fray in 1993 for the first time when the people of Delhi voted for their first legislative assembly. He is currently a MLA of the Delhi assembly from the Krishna Nagar constituency. He has never lost an election to the Assembly, and has served in various capacities in the state cabinet during BJP's reign (1993-98), including Health Minister, Law Minister and Education Minister.
In Delhi politics Dr Harsh Vardhan maintains a low profile. Very few who follow Indian politics are aware that Dr Harsh Vardhan had pioneered the Pulse Polio program in India. He launched it first in Delhi, his home city, which was then home to 10 per cent of polio cases in India. 
In January 2001, then Prime Minister Vajpayee honored him with Rotary International’s “Polio Eradication Champion Award”. He is the first Indian to receive this prestigious award. Former Prime Minister Inder Kumar Gujral once commented at an international event: “If I have to single out one minister for an outstanding award in India, then my first choice will be Dr Harsh Vardhan”. 

Family Life
Married to Nutan, a specialist in hospital administration who preferred to be a homemaker, Dr Harsh Vardhan has two sons – Dr Mayank Bharat, who has done his MBBS and MBA from Indian School of Business, Hyderabad. Sachin who did his Accountancy and Finance graduation from Monash University and at present works for Ernst and Young and a daughter, Inakshi, who finished her graduation B.com (Hons) from Delhi University recently. His demeanour is uncharacteristic of Indian politicians. He lives in the house built by his father in Krishna Nagar. 

A followers of all faiths he tirelessely works with Imams of mosques all over India to help implement polio immunisation among poor Muslim communities. For this hie were awareded as “best professional” in April 2008 by the prestigious Ghalib Academy of New Delhi.

A Tale of Two Drops
In December 2004, Dr Harsh Vardhan came out with his own account on how he conceived and implemented the Pulse Polio programme. The book, titled -  A Tale of Two Drops (English)/ Kahani Do Boondo ki (Hindi), was released by Shri Atal Bihari Vajpayee.

As President of the Delhi Pradesh unit of the BJP, Dr Harsh Vardhan rebuild the party’s structure from the grass roots to the top most level. The resolve of the common worker was restored and soon the BJP returned on the winner’s track. In April 2007, the party recaptured the Municipal Corporation of Delhi and in 2008, the Delhi Cantonment Board. Right now he is in-charge of Haryana State on behalf of national BJP.

Vision for Delhi  
Mrs. Sheila Dixit must have a tough time ahead who poses herself for a cosmopolitan makeover of Delhi as Dr. Harsh Vardhan has always a good script at this plank. It is Dr Harsh Vardhan’s dream to make Delhi an international city, equipped with world-class infrastructure with an inclusive culture.
Since 2003, as the leader of the principal opposition party of Delhi, Dr Harsh Vardhan has campaigned relentlessly against corruption and misgovernance. He won the respect and admiration of Delhites for defending their human, civic, environmental and consumer rights. Some of the major issues highlighted by him are corruption in power privatization, the proposal to privatize Delhi’s water, unauthorized colonies, Commonwealth games scam the fast-running electronic meters, price hike and BRT.  
For bringing the multi-storey parking facility to his constituency, despite in opposition he showed his determination to work. A city with multitude of agencies and civic authorities it was a difficult one. Moreover with Congress in Delhi and in center as well, it was almost an impossible task, he says. He reaffirms “Delhi will become the leading city of the world, showcasing the best of India’s progress”.
Amit Sinha is a bilingual Columnist. He can be contacted at facebook.amit

A tweet may deep hole your pocket !!!

This article is virgin, posted here on Oct,17, 2013
Social media is the most powerful game changer in every part of our life in recent times. Now its entry into the stock market has ajar the doors for betting industry at its newest incarnation. The pump and dump trick is popular with unscrupulous short sellers.

Tips scammers start a Twitter account that appears to come from a well-known pro. They then make statements that are intended to move the market in their favor. And because Twitter has become a popular tool among short sellers and other traders who are hungry for breaking industry info, the scam sometimes works. Now the intra-day profit makers along with short term sellers are proving to be most vulnerable.

Getting lured to tips in this money-making market is quite natural in intraday equity trading but other trading platforms like future, option, nifty & commodity calls too are not spared. With claims of high accuracy, there is also jackpot calls as the newest trend which warrants for a quick reaction from investors leaving no room for a second thought.

Forged tips comes from the look alike portals, Facebook-a/c and tweets and innocent investors run after them to catch the golden moment. The sudden demand for a particual stock helps the share prices go up and investors finds the tips profitable. Once a certain price level reaches for the phishers sold their chunk. Market reacts and that particular stocks loses heavily leaving investors blank within a couple of hours.

The swelling audience
Social Media and India Today, India with 137 million internet users, 63 million(approx 45 percent) of this big chunk are active on Facebook alone. Moreover, India tweets at 5th rank as traffic data for twitter is considered. A hefty 30 percent facebook users are using mobile to logged in. This reflexes that this rising middle class having smart phones in their hand and enough money to invest in stocks, at least for a very short span. This very community is the target audience of stock-tips scammers.

The SEBI (Securities and Exchange Board of India), which primarily authorized to regularize the market has no clear guidelines on this. “It is solely a discretion of an investor how they get guided, but an awareness program is needed to make them beware of such frauds”, says SEBI officials.
The power of social media
On April 23, 2013, the Twitter feed of the Associated Press informs that Barack Obama had been injured in an explosion at the White House. The tweet was fake — the product of a hack — but given the namesake of AP, the news spread like wildfire, garnering more that 4,000 retweets. The US reacted and market crashed heavily. Reuters estimated that the temporary loss of market cap in the S&P 500 alone totaled $136.5 billion.
* In 2012, a LinkedIn user allegedly used the social network to promote fake securities. 
Role of Government and Agencies 
In US, the FBI and SEC have been targeting scammer who use social media, but the risk is still huge for traders who use Twitter as a source: the scammer may be caught and brought to justice eventually, but it’s long after the offending tweet causes the market to shift.
In India as our would-be moguls are falling victim to scammers who are trying to influence the market with social media accounts that are designed to look like they belong to top industry players, our governments and agencies are suppose to track the e-scammer at earliest, right before something big gets wrong.
Amit Sinha is a bilingual Columnist. He can be contacted at facebook.amit

Justice Massacred

This story is protected under Google product licence term IPR.
None to Blame for a National Shame
"the prosecution witnesses are not reliable and so all the convicted persons are entitled for benefit of doubt," said the single judge bench of Patna high court on Wednesday, 9th oct 2013. The court also directed the acquittal of all 26 accused, 16 of whom were awarded death sentence by a lower court. 
The court ruling came up as those 58 dalits killed themselves as mass-suicide at the fateful massacre at Laxmanpur-Bathe village that rocked the nation way back in 1997. 
The then president of India, K.R. Narayanan, had called the Laxmanpur Bathe Massacre a ‘national shame’. 
Ranveer Sena, an upper caste militia was accused of butchering fifty eight dalit men, women and children. The youngest of those killed was a little girl who had not even celebrated her first birth day, when she was beheaded. Among the victims were eight pregnant women.

Ranveer Sena & Laxmanpur-Bathe
Ranvir Sena was a private militia and the brainchild of Brahmeshwar Mukhiya. He was the mukhiya(chief) of Khopira panchayat during 1980’s. The Mukhiya shot to fame when he formed Ranveer Sena, an organization of farmers to fight the growing popularity of Naxalism in central Bihar. 
Laxmanpur Bathe is some 100 km from Patna, on the banks of the Sone. Rajputs, Bhumihars and the Dalits have been living together peacefully, though the rise of lower caste in 80-90's were rising eyesore for Bhumihars who used to enjoy the ownership of most of the farm land in the central united(Jharkhand surfaced in year 2000 only) Bihar. 
In the backdrop of a power struggle for land, the land-owning Bhumihars came together under the banner of Ranvir Sena and onset violent confrontations with poor peasants who got their land under patta system. Ranvir Sena is named behind several other caste carnages including Bathani Tola. The torned social fabric of the state could be analysed easily. For the eight pregnant women who butchered in the gruesome attack Mukhiya himself justified this, saying Maoist had to be killed in their wombs.

Bihar Government - A Reluctant Driver
The Bihar Government has reportedly stated last week that it will contest the Patna High Court’s verdict. But given the way it has handled the prosecution so far, this contest is not likely to be more than a half- heart formality. It may be relevant to recall that Nitish Kumar ‘s government in Bihar (JD-U, at that time in coalition with the BJP) disbanded (in April 2006) the Justice Amir Das Commission of enquiry set up to look into the links and the patronage that the Ranveer Sena militia had within the political parties in Bihar within six months of taking power in November 2005. 
This is perhaps one executive order that Nitish Kumar and Lalu Yadav would have been in agreement on, because the parties they led would both stand to lose were the Amir Das Commission’s findings on the links between the Ranveer Sena and political parties in Bihar to ever be made formally public. The Lalu Yadav-Rabri Devi regime, though it set up the Amir Das Commission under intense public pressure, was not averse to its findings being consigned to oblivion.

Criminal silence from political quarters
Bihar's Bathe Dalit massacre verdict. Is death of 58 Dalit non issue for the BJP ! It's vote bank politics! Things that's extremely shocking is the criminal silence by all major political parties of Bihar on the issue that goes anti-dalits, anti-poor. The messiahs of dalits and mahadalits are nowhere in the sight. Except the lip service none of the Political parties has shown a plan to bring justice. It’s not for nothing everyone went silent. But it's amazing that BJP is silent on this issue. It is the main opposition that leaves no stone unturned to ghero Nitish since the friends part ways some 4 months ago. The BJP, who dares to project Narendra Modi as dalit must have to rethink on this.

The Mukhiya Factor
Incidentally, Brahmeshwar Singh Mukhiya the head of the Ranveer Sena, was never tried for his role in
the Laxmanpur-Bathe massacre. The case against him was closed as he was said to be ‘absconding’ and ‘untraceable’ which is absolutely wrong. All these long years from 2002 to 2010 he was enjoying secure environs of Ara Central Prison. This way the case has been deliberately weaken by the government under intense political pressure and our criminal justice system let it go as fair trial.

The Mainstream Media
Seems like the old adage "news is what happens to journalists and their families..." but now this time as the killers(as per lower court) are spared, the so called build nexus in our system around, over kills. Ever since the October 9, 2013, the verdict itself seems to have rattled no significant nation wide television consciences. All this week we heard is from fasting politicians, approaching cyclones, Asaram, Naraiyan Sai, and the Biryani factor for Manmohan Singh and his Pakistani counterpart Nawaz Sharif. Sorry to God , but I think the number cruncher had only took sanyaas after the 200 match record. The mainstream media of this democratic nation has no time indeed to bring this story while the justice gets massacred.
Amit Sinha is a bilingual writer and research Journalist. He can be contacted at facebook.amit

क्यूँ फाड़े भगत सिंह के पोस्टर

This article has been awarded as the best story at www.jagranjunction.com, on Oct,11

बीते अगस्त के अंतिम सप्ताह में पटना एक अजीब हिंसक घटना की गवाह बनी। एक स्थानीय कालेज के समक्ष छात्रों का एक गुट इतना हिंसक हो गया कि उसने प्रदर्शन कर रहे दूसरे गुट के हाथों से शहीद भगत सिंह का पोस्टर छीन लिया और उसमें आग लगा दी। यह बेहद ही शर्मनाक घटना थी। इस घटना के विरोध में युवाओं के दूसरे गुट ने अगले दिन मोर्चा निकाला। यह गुट उसी कालेज के सामने पहुँच कर अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रकट करना चाहता था। परंतु वैचारिक पक्षाघात से जूझता पटना प्रशासन पूरे मुद्दे को समझ ही नहीं सका। डीएसपी रैंक के एक पुलिस अफसर की हठधर्मिता के कारण पुलिसकर्मियों ने इस निहत्थी भीड़ पर क्रूरतम लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भी उन्हें थाने ले जाकर प्रताड़ित किया गया। परंतु सरकार सोती रही और पूरे मामले पर प्रतिक्रिया तक नहीं दी।

अखाड़े बनते हमारे विश्र्वविधालय
उपरोक्त घटना की आँच अभी ठंडी भी नहीं हुई थी की बीते 21 सितंबर को पटना विश्र्वविधालय प्रांगण बम विस्फोटों से दहल उठा। यहाँ हर दूसरे दिन ऐसी हिंसक घटनाएं होती है और ये खबरें अखबार की सुर्खियाँ बन जाती हैं। विश्र्वविधालय प्रशासन भी समस्याओं की जड़ में पहुँचने की बजाये फौरी तौर पर घटनाओं से अपना पीछा छुड़ाना चाहता है, और शायद इसलिए ये हालात सुधरते ही नही। फिर यह बहुत निराशाजनक है कि स्थानीय पुलिस और कालेज प्रशासन ऐसी हर दूसरी घटना के बाद छात्रावास खाली करने का फरमान सुना डालते हैं। ऐसे फैसलों से छात्रों को तकलीफ होती है। उन्हें आपे-धापे निजी छात्रावास और लाज मे शरण लेनी पड़ती है। फिर ज्यादार छात्र जो इसे अफोर्ड नहीं कर पाते उनकी स्थिति तो अत्यंत पीड़ादायी होती है।

प्रजातंत्र मे कितना जरूरी है आक्रोश?
चेतना, तेवर, आक्रोश और विरोध एक स्वस्थ लोकतंत्र के जरूरी स्तंभ हैं। परंतु विरोध की शैली मर्यादित और स्वनुशासित हो तब ही उसे जनसमर्थन भी मिलता है। पूँजीवाद के साइड इफेक्ट के रूप में हमें भ्रष्टाचार का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। इसी कारण हमारे सरकारी स्कूल, कालेज और विश्वविधालयों को अभूतपूर्व चुनौती मिल रही है। हमारे छात्रावासों की स्थिति खराब है और बिल्डिंग्स जीर्ण-शीर्ण हैं। मूलभूत सुविधाओं का तक का अभाव है। परंतु क्या हिंसा कर, सड़क जाम कर, अराजकता फैलाकर हम इस भ्रष्टाचार और उसके पोषक पूँजीवाद के विरोध को अंजाम दे पायेंगे?

रोल माडल भगत सिंह
दरअसल, रोल माडल को तरसती हमारी युवा पीढ़ी पूरी तरह जागरूक नहीं दिखती। वीर, शहीद और महान लोगों के आदर्श, उनके विचारों और संवादो से महरूम है यह पीढ़ी। जिन शहीद भगत सिंह को लेकर पटना की सड़कों पर इतनी जद्दोजहद हुई वे एक क्रांतिकारी थे। फिर भी उन्होने अपनी हर बात मनवाने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया। आज की इस युवा पीढ़ी को मालूम हो कि जेल में भगत सिंह व उनके साथियों ने 64 दिनों तक भूख हड़ताल की। उनके एक साथी यतीन्द्रनाथ दास ने तो भूख हड़ताल में अपने प्राण ही त्याग दिए थे। शहीद भगत सिंह नें मात्र 23 वर्ष की छोटी-सी आयु में फ्रांस, आयरलैंड और रूस की क्रांति का विषद अध्ययन किया था। भगत सिंह क्रांतिकारी देशभक्त ही नहीं बल्कि एक अध्ययनशीरल विचारक, कलम के धनी, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार और महान मनुष्य थे। ऐसा भी नहीं है की वे मनोरंजन नहीं करते थे। फिल्में देखना उन्हे अत्यधिक पसंद था। वे राजगुरु और यशपाल के साथ जब भी मौका मिलता था, फिल्म देखने चले जाते थे। चार्ली चैप्लिन की फिल्में बहुत पसंद थीं। हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, बंगला और आयरिश भाषा के मर्मज्ञ चिंतक और विचारक भगतसिंह भारत में समाजवाद के पहले व्याख्याता थे। भगत सिंह अच्छे वक्ता, पाठक और लेखक भी थे। उन्होंने 'अकाली' और 'कीर्ति' दो अखबारों का संपादन भी किया।

युवाओं में जागरूकता जरूरी
हमें और हमारी युवा पीढ़ी के लिए सर्वप्रथम यह जानना जरूरी है कि जागरुकता आखिर है क्या? किसी चीज के लिए जागरूक होने का मतलब है आपके लिए उस चीज का वजूद होना। मान लेते हैं कि यहां बस एक ही लाइट जल रही है और हमने लाइट की वोल्टेज कम कर दी। हम मुश्किल से थोड़ा देख पा रहे हैं। अगर आप वोल्टेज बढ़ा दें, तो आपको अचानक ज्यादा दिखने लगेगा, क्योंकि रोशनी फैल चुकी होगी। जागरूक होना ठीक वैसा ही है। आप वोल्टेज बढ़ा दीजिए तो अचानक आप ऐसी बहुत-सी चीजें देखने लग जाएंगे, जो अब तक आपकी अनुभूति के दायरे में थीं ही नहीं। यही स्थिति आज के युवाओं की है। वे अभी अपने मोबाईल, टेबलेट और फेसबुक, ट्वीटर की दुनिया तक ही सीमित है। वे अपनी जिंदगी के एक छोटे-से हिस्से को ले कर ही जागरूक हैं। कालेजों में आए दिन मार-पीट, हास्टल में अराजकता, अच्छे विधार्थियों की रैगिंग, छेड़छाड़ की घटनाएँ इनकी मनोदशा और जागरूकता की सीमित परिस्थितयों का प्रतिबिंब है।
Amit Sinha is a bilingual Columnist. He can be contacted at facebook.amit